प्रथम पुष्टि प्रतिभा अलंकरण समारोह कल
ग्वालियर - पुष्टिमार्गीय बल्लभ सेवा केंद्र के तत्वावधान में शहर में पहली बार पुष्टि प्रतिभा अलंकरण समारोह चेंबर ऑफ कॉमर्स में ३० जनवरी को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी केंद्र के उपाध्यक्ष प्रणय अग्रवाल, सचिव ग्वालदास अग्रवाल ने मंगलवार को संवाददाताओं से चर्चा के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कार्यक्रम में गोस्वामी प्रभु जी ((मिलन कुमार)) मुंबई से आएंगे। कार्यक्रम में 55 लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
चामुंडा माता बालाजी महाराज का भंडारा एक को: राम मंदिर चौराहा शिवाजी पार्क स्थित माता मंदिर में एक फरवरी शाम छह बजे चामुंडा माता बालाजी महाराज का भंडारा होगा। यह जानकारी आयोजन समिति के भरोसीलाल झा ने दी।