नाचने से इनकार करने पर छात्र को पीटा
ग्वालियर - वसुंधराराजे होम्योपैथिक कॉलेज में बीएचएमएस फस्र्ट ईयर में पढऩे वाले छात्र करन पिल्लै को सीनियरों के कहने पर पेंट उतारकर नहीं नाचना भारी पड़ गया। जूनियर को सीनियरों ने 26 जनवरी की रात कंपू स्थित नेहरू पार्क में बुलाकर जमकर पीटा। जूनियर का आरोप है कि सीनियरों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। इसके साथ ही सीनियरों पर रैगिंग लेने के आरोप लगाए हैं। इसकी लिखित शिकायत छात्र ने कंपू थाना पुलिस व कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. ऊषा सिंह से की है। पडि़त छात्र ने कहा कि सीनियरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
करन ने बताया कि 26 जनवरी की रात 8:30 बजे उसे अमन मिश्रा ने फोन कर नेहरू पार्क में बातचीत करने के लिए बुलाया था। यहां 20 से 25 सीनियर छात्र मौजूद थे। कृष्णमुरारी शर्मा, सचिन शर्मा, अभिषेक अग्निहोत्री, देवेश एवं अज्ञात 20 से 25 लड़कों के साथ आए और कहा कि चलो पहले पेंट उतारो और सभी के सामने नाचो। करन ने ऐसा नहीं किया तो सीनियरों ने लात-घूंसों से उसे पीटना शुरू कर दिया। मौके पर उसके साथी मितेंद्र और मनदीप ने पहुंचकर बचाया। तब जाकर करन की जान बच सकी। छात्र का आरोप है कि सीनियर छात्रों ने मंगलवार को भी डराया धमकाया है। इस मामले की लिखित शिकायत कॉलेज प्रबंधन से किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
कमेटी करेगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई
ञ्चवसुंधराराजे होम्योपैथी कॉलेज के सीनियरों ने नेहरू पार्क में बुलाकर जूनियर की ली रैगिंग।
॥बीएचएमएस में पढऩे वाले छात्र की ओर से रैगिंग की शिकायत की गई है। इस मामले को एंटी रैगिंग कमेटी को सौंप दिया गया है। कमेटी शीघ्र ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।ञ्जञ्ज
डॉ. ऊषा सिंह, प्रिंसिपल, वसुंधराराजे कॉलेज