पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाजार बंद हुआ तब हरकत में आई पुलिस

बाजार बंद हुआ तब हरकत में आई पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - संजय कॉम्पलेक्स में कार एसेसरीज की दुकान में मारपीट और तोडफ़ोड़ की घटना के खिलाफ जयेंद्रगंज के कारोबारियों ने मंगलवार को बाजार बंद कर दिए। इनका कहना था कि यह पहली घटना नहीं है जिसमें पहले भी राजपूत बोर्डिंग में रहने वाले छात्रों ने कारोबारी की मारपीट की थी। ये लोग कभी मारपीट करते हैं तो कभी सामान खरीदने के बाद आधा भुगतान करते हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। बाजार बंद कर कारोबारियों के सड़क पर उतरने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और कारोबारियों को कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ ही राजपूत बोर्डिंग की तलाशी शुरू कर दी। हालांकि तलाशी के दौरान पुलिस को बोर्डिंग में कुछ नहीं मिला। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने सोमवार रात को गिरफ्तार किया था, कारोबारियों के विरोध के बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने एसपी संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। एसपी ने सात दिन में पुख्ता इंतजाम करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कारोबारियों ने अपनी दुकानें खोलीं।

ञ्चजयेंद्रगंज में तोडफ़ोड़ के खिलाफ कारोबारियों ने बंद किया बाजार।