पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘थाने में मेरी चलती है, कोई कार्रवाई नहीं करेगा’

‘थाने में मेरी चलती है, कोई कार्रवाई नहीं करेगा’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - पुरानी छावनी के बरा गांव में रहने वाले सतीश जाटव ने मेरे पिता उदयराज सिंह को
29 अक्टूबर को ट्रैक्टर से कुचल दिया था। अब पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी कहता है कि थाने में मेरी चलती है, कोई कार्रवाई नहीं करेगा। यह शिकायत लेकर जनसुनवाई में एसपी संतोष कुमार सिंह के पास बहोड़ापुर के कुशवाह मोहल्ले से होतम सिंह पहुंचे। एसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ठेले वालों ने कहा- पुलिस लेती है रुपए
जनसुनवाई में मुरार के कुछ ठेले वाले भी पहुंचे थे इन्होंने बताया कि पुलिस ठेले लगाने की एवज में उनसे तीन-तीन सौ रुपए वसूल करती है।