पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेमेंट नहीं मिला तो चेक किए बिना वापस कर दीं कॉपियां

पेमेंट नहीं मिला तो चेक किए बिना वापस कर दीं कॉपियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - पीजी कॉलेज शिवपुरी व पीजी कॉलेज गुना ने स्नातक पांचवें सेमेस्टर की गणित व हिंदी विषय की कॉपियों का मूल्यांकन करने से इनकार कर दिया है। दरअसल, जेयू की ओर से मूल्यांकन कार्य का समय पर शिक्षकों को पेमेंट नहीं मिलता। इससे शिक्षक नाराज हैं। हालांकि, जेयू के अधिकारियों का कहना है कि शिवपुरी व गुना में हिंदी व गणित विषय के नियमित शिक्षक नहीं थे, इस कारण कॉपियां वापस आई हैं। जेयू की ओर से नवंबर में स्नातक पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई गई थीं। तब से इस सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित नहीं हो सका है। अब तक मूल्यांकन कार्य भी पूरा नहीं हो सका है।