पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. पैंट उतारकर नाचने से इनकार करने पर सीनियर छात्रों ने एक जूनियर छात्र की मारपीट कर दी। पीडि़त छात्र वसुंधराराजे होम्योपैथी कॉलेज में बीएचएमएस फस्र्ट ईयर में पढ़ता है और मारपीट 26 जनवरी की रात कंपू स्थित नेहरू पार्क में की गई। जूनियर छात्र का आरोप है कि सीनियरों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। इसके साथ ही सीनियरों पर रैगिंग लेने के आरोप लगाए हैं। इसकी लिखित शिकायत छात्र ने कंपू थाना व कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. ऊषा सिंह से की है।
पीडि़त छात्र करन पिल्लै ने बताया कि 26 जनवरी की रात 8:30 बजे उसे अमन मिश्रा ने फोन कर नेहरू पार्क में बातचीत के लिए बुलाया। इस पार्क में सीनियर छात्र कृष्णमुरारी शर्मा, सचिन शर्मा, अभिषेक अग्निहोत्री व देवेश 20-25 अज्ञात लड़कों के साथ आए और कहा कि पहले पैंट उतारो। इसके बाद सभी के सामने नाचो। ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उन्होंने लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।
मौके पर उसके साथी मितेंद्र और मनदीप ने पहुंचकर बचाया। छात्र का आरोप है कि सीनियर छात्रों ने मंगलवार को भी धमकाया। इस मामले की लिखित शिकायत कॉलेज प्रबंधन से किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर वसुंधराराजे कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. ऊषा सिंह का कहना है कि बीएचएमस में पढऩे वाले छात्र की ओर से रैगिंग की शिकायत की गई है। एंटी रैगिंग कमेटी को मामला सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.