सरसों घटी, खाने के तेल लुढ़के
व्यापार संवाददाता - ग्वालियर
मौसम खुलने से सरसों में स्टॉकिस्टों की बिकवाली शुरू गई है। इसे देखते हुए स्थानीय तेल तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों मिल डिलीवरी 41 प्रतिशत तेल कंडीशन 50 रुपए और मंदी होकर 3000 रुपए प्रति क्विंटल पर आ थमी। उधर एनसीडीईएक्स पर सरसों अप्रैल अनुबंध 14 रुपए गिरकर 3367 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। समर्थन पाकर हाजिर बाजार में लूज सरसों तेल, सोयाबीन तेल रिफाइंड 25-25 रुपए प्रति क्विंटल घटकर क्रमश: 6900 से 6950 रुपए और 7025 से 7075 रुपए एवं पाम ऑइल 50 रुपए प्रति क्विंटल घटाकर 6450 से 6500 रुपए बोला जा रहा था। जयपुर में सरसों मिल डिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीशन 30 रुपए और मंदी होकर 3520 रुपए प्रति क्विंटल बताई गई। इंदौर में सोया और सरसों तेल में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में सोया तेल 655 से 660 साल्वेंट ६15 से ६18 पाम तेल 625 सरसों तेल 65२ मुंबई रिफाइंड 650 सोया डिगम 6१5 पाम तेल 568 से 572 गुजरात लूज 740 से 750 राजकोट तेलिया 1160 से 1170 कोटा 6७0 जयपुर 685 गंगानगर-निवई ६70 नीमच स्पॉट 64५ मुरैना 65५ रुपए के भाव बोले गए।