- Hindi News
- जीआरएमसी डीन के खिलाफ अवमानना याचिका दायर
जीआरएमसी डीन के खिलाफ अवमानना याचिका दायर
ग्वालियर - हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी पीएमटी घोटाले में संदिग्ध छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं देने के कारण जीआर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जीएस पटेल के खिलाफ हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में अवमानना याचिका दायर की गई। संदिग्ध छात्रा मोनिका यादव, अरुण कुमार गौरव की ओर से दायर अवमानना याचिका में कहा गया है कि बीते सोमवार को होने वाली परीक्षा में उन्हें बैठने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं डीन का कहना है कि कोर्ट के आदेश की जानकारी उन्हें सोमवार को मिली थी, इसके बाद उन्होंने छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी थी।
संदिग्ध चार छात्रों की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार: पीएमटी घोटाले में २००९ के संदिग्ध चार छात्र मोनिका यादव, निर्मला सोलंकी, कुलदीप तोमर, संजय बाथम की अग्रिम जमानत जिला न्यायाधीश जगदीश बाहेती की कोर्ट ने 6 माह तक के लिए स्वीकार कर ली।