पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीमा विवाद में 3.30 घंटे ट्रैक पर पड़ा रहा शव

सीमा विवाद में 3.30 घंटे ट्रैक पर पड़ा रहा शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - पुलिस थानों के सीमा विवाद के चलते रेल कर्मचारी का शव मंगलवार की रात साढ़े तीन घंटे तक रेलवे ट्रैक व कोच के बीच फंसा रहा। सीमा तय होने के बाद शव को जीआरपी ने उठाकर डेड हाउस पहुंचाया।
यार्ड में रेलवे कर्मचारी राजू पुत्र रामदयाल की मौत के बाद स्टेशन प्रबंधन ने शाम लगभग 6.30 बजे जीआरपी को ट्रैक पर पड़ा शव उठाने के लिए मेमो दिया। शव को उठाने के लिए पहले छोटी लाइन व बड़ी लाइन के बीच जीआरपी का स्टाफ से विवाद चला और फिर पड़ाव थाने के साथ। सूचना मिलने पर पड़ाव पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद 10 बजे शव को उठा कर डेड हाउस भेजा गया। मृतक का शव ट्रेन के नीचे पड़ा रहा और उसके परिजन मौके पर बिलखते रहे। राजू की ग्वालियर-आगरा शटल की शंटिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से शाम ६.३० बजे मौके पर ही मौत हो गई थी।