पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजाना याद करें इंग्लिश के 20 शब्द

रोजाना याद करें इंग्लिश के 20 शब्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
‘डिक्शनरी शब्दों का संग्रह है, इससे हमें प्रभावशाली शब्द मिलते हैं। इनके प्रयोग से बेहतर भाषा लिखना और बोलना सीखते हैं। साथ ही ‘रूट’ शब्दों की मदद से हम शब्दों को सरल करके आसानी से समझ पाते हैं।’ यह बात बुधवार को एमजेएस कॉलेज भिंड से आए डॉ. रियाज अली ने स्टूडेंट्स से कही। केआरजी कॉलेज में चल रही लेंग्वेज वर्कशॉप में स्टूडेंट्स ने एक शब्द से अनेक शब्द बनाना भी सीखा। वर्कशॉप में हुई रेपिड फायर प्रतियोगिता में सौम्या मॉडवेल प्रथम और क्विज कॉम्पटीशन में आफिफा बानो प्रथम रहीं।



इन बातों का रखें ध्यान



 डिक्शनरी में शब्दों के अर्थ के साथ ही उसके फ्रेज, यूज और प्रोनाउंस भी दिए रहते हैं।  शब्दों के इस्तेमाल से दिए गए वाक्यों से नए वाक्य बनाने में मदद मिलती है।  जिस तरह हिंदी शब्द कोष में पर्यायवाची, विलोम, समानार्थी शब्द होते हैं। अंग्रेजी डिक्शनरी में भी ऐसा ही संग्रह होता है।  अंग्रेजी शब्द कोष को बढ़ाने के लिए हमें रोजाना दस से बीस अंग्रेजी शब्दों को याद करने के साथ ही उन्हें वाक्यों में प्रयोग करके लिखने की प्रैक्टिस करनी चाहिए।



आज आएंगे ये

एक्सपट्र्स

सात दिवसीय वर्कशाप में गुरुवार को डिबेट, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही काम्प्रिहेंशन विषय पर डॉ. साधना अग्रवाल और प्री-फिक्स/ सफिक्स पर डॉ. एमके शर्मा व्याख्यान देंगे।

 केआरजी कॉलेज में आयोजित वर्कशॉप में उपस्थित छात्राएं। फोटो: भास्कर