- Hindi News
- शिल्प मेले के दो दिन शेष,दस दिन बढ़ाने पर फैसला आज
शिल्प मेले के दो दिन शेष,दस दिन बढ़ाने पर फैसला आज
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
यदि आप शिल्प मेले में कुछ खरीदना चाहते हैं, तो खरीद लीजिए। हो सकता है इस बार शिल्प बाजार 31 जनवरी को ही समाप्त हो जाए। इसकी वजह है कि प्रशासनिक अधिकारी शिल्प मेले को बढ़ाने में दिलचस्पी कम दिखा रहे हैं।
मेले को बढ़ाने के लिए शिल्पियों ने संभागीय कमिश्नर केके खरे से मुलाकात की, लेकिन उन्होंने भी तारीख बढ़ाने के संबंध में कुछ भी निर्णय ३० जनवरी को होने वाली मीटिंग में लेने बात कही। शिल्पियों का कहना है कि इस बार खराब मौसम और मेला जल्दी शुरू होने के कारण पिछले वर्ष की तुलना में बिक्री का ग्रॉफ गिरा है। पिछले वर्ष १४ दिन की स्थिति तक 70 लाख रुपए की बिक्री हुई है, जबकि पूरे सीजन में सेल का आंकड़ा एक करोड़ को पार चला गया था।
दस दिन बढ़ाने पर चर्चा
मेले को दस दिन बढ़ाने पर चर्चा चल रही है। हस्तशिल्प विभाग से बातचीत के आधार पर प्रत्येक दिन के खर्च पर चर्चा हुई हैं। इस संबंध में जल्द निर्णय लिया जाएगा।
- पी.नरिहरि, कलेक्टर ग्वालियर
आज होगा फाइनल
शिल्प बाजार की तारीख बढ़ाने के लिए शिल्पियों ने मुलाकात की है। इस पर चर्चा की गई है। तारीख बढऩा है या नहीं गुरुवार को फाइनल कर दिया जाएगा।
- केके खरे, कमिश्नर ग्वालियर
ह्यद्धद्बद्यश्च द्वद्गद्यड्ड
इस बार शिल्प बाजार 50 फीसदी ही रहा है। शिल्प बाजार की तारीख बढ़ाने के लिए ग्वालियर कमिश्नर से मुलाकात कर आवेदन दिया गया है।
- शाहिद खान, शिल्पी कश्मीर
इस बार सैलानियों का रिस्पांस अच्छा नहीं मिला है। यही वजह है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार बिक्री 50 प्रतिशत ही रह गई है। मेले को बढ़ाने के लिए चर्चा हुई है।
- राज सक्सेना, शिल्पी बरेली
 गांधी शिल्प मेला का प्रचार-प्रसार नहीं करना।
 स्थानीय शिल्पियों को दुकान नहीं देना।
 फ्री डेमोस्ट्रेशन की व्यवस्था नहीं करना।
 मेले से पहले शिल्प मेले का शुरू होना।
 इस बार खराब मौसम का असर पड़ा है।
प्रचार के अभाव में गिरी सेल
इस वर्ष शिल्प मेले में बिक्री का ग्राफ काफी घटा है। वर्ष २०१३ में जहां १४ दिन के शिल्प मेले में सेल का आकड़ा ७१.१२ लाख रुपए था, वहीं इस वर्ष घटकर आधे के करीब रह गया है। इस वर्ष ११ जनवरी से शुरू होकर २४ जनवरी तक मेले की कुल ५२.३७ लाख रुपए की सेल हुई, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में १८.७५ लाख रुपए कम है। यदि सबसे ज्यादा सेल की करें, तो इस बार २५ जनवरी को सबसे ज्यादा सेल ८.४९ लाख रुपए की रही है। जबकि गत वर्ष 20 जनवरी की अवधि में 9.82 लाख रुपए हुई थी।
- १८.७५ लाख
कम हुई सेल
 गांधी शिल्प मेले में खरीदारी करतीं महिला सैलानी। फोटो: भास्कर