रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
केआरजी कॉलेज का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर विवेकानंद नीडम में शुरू हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जेयू के रासेयो समन्वयक डॉ.दीपक शर्मा और विशिष्ट अतिथि दीपा पांडे उपस्थित रहीं। इस अवसर पर छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को बेटी बचाओ और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं के अलावा स्टाफ भी उपस्थित रहा।