आईसीएआई ने शुरू किए ट्रेजरी के नए बैच
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
सीए फाइनल ईयर के पासआउट स्टूडेंट्स और मेंबर्स को स्पेशलाइजेशन कोर्स करने का मौका मिलेगा। इसके लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया ((आईसीएआई)) की वेबसाइट पर दो नए बैच एनाउंस किए गए हैं। इसमें स्टूडेंट्स फोरेक्स और ट्रेजरी मैनेजमेंट में स्टडीज कर सकेंगे।ये दोनों ही सर्टिफिकेट कोर्स हैं, जो कमेटी ऑन फाइनेंशियल मार्केट एंड इन्वेस्टर प्रोटेक्शन ((सीएफएमएंडआईटी)) के सहयोग से चलाए जा रहे हैं।इन कोर्स के जरिए स्टूडेंट्स को फोरेक्स रिस्क मैनेजमेंट में कॅरियर बनाने के लिए अवसर मिलेंगे। इसकी क्लासेस शनिवार और रविवार को सुबह दस बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक संचालित होंगी।
ऐसा होगा कोर्स स्ट्रक्चर
यह कोर्स चार महीने का रहेगा। इसमें पहले दो माह में अल्टरनेटिव स्टाइल में क्लास लगेंगी। तीसरे महीने में स्टूडेंट्स को सेल्फ स्टडी करनी होगी। आखिरी महीने में स्टूडेंट्स प्रोजेक्ट सबमिट करने के साथ एग्जाम देंगे। इस कोर्स की फीस 17,500 रुपए है। रजिस्ट्रेशन के लिए स्टूडेंट्स को वेबसाइट पर ई-रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।