पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरटीओ ने पकड़े आठ डंपर

आरटीओ ने पकड़े आठ डंपर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम की धमकी देने के बाद जिला परिवहन अधिकारी ने जड़ेरूआ -बेहटा रोड से आठ डंपर जब्त कर लिए। अब खनिज विभाग इन डंपर के संचालकों पर कार्रवाई करेगा। मंगलवार को ग्राम मैथाना के साधू सिंह किरार ने जनसुनवाई में कलेक्टर को चेतावनी दी थी, यदि भारी वाहनों की आवाजाही नहीं रोकी तो वे रास्ता जाम कर देंगे।
साधू सिंह ने अपनी शिकायत में कहा था कि जड़ेरूआ बेहटा मार्ग पर काले पत्थर से भरे भारी वाहन गुजरते हैं। इससे रोड खराब हो गया है और 20 गांवों के लोग परेशान हैं। इसी आधार पर एडीएम वीवी श्रीवास्तव ने आरटीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। आरटीओ ने बुधवार को औचक जांच कर आठ डंपर जब्त किए। जब्त डंपर पुलिस थाना महाराजपुरा में रखवा दिए गए हैं।



ञ्चजनसुनवाई में ग्रामीण ने की थी शिकायत।