छह को सामूहिक सूर्य नमस्कार
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा ग्वालियर द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन छह फरवरी को किया जाएगा। रामकृष्ण आश्रम के विवेकानंद सभागार में सूर्य नमस्कार को लेकर मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें निर्णय लिया गया है कि सुबह साढ़े दस बजे से सामूहिक सूर्य नमस्कार में 11 सौ स्टूडेंट्स शामिल होंगे। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, नाटक का आयोजन किया जाएगा। मीटिंग में केंद्र के नितिन मांगलिक, जगदीश गुप्त, राधाकिशन खेतान, रामेश्वर दयाल सिंघल, विजय गुप्ता आदि शामिल हुए। संस्थान के प्रचार-प्रसार प्रमुख निशिकांत सुरंगे ने बताया कि इसी क्रम में 30 जनवरी को शाम पांच बजे मीटिंग होगी।