शासन का पक्ष रखने के लिए वकील नियुक्त
ग्वालियर - रतनगढ़ हादसे की जांच कर रहे जस्टिस राकेश सक्सेना न्यायिक जांच आयोग के समक्ष शासन ने अपना पक्ष रखने के लिए वकील ((अभियोजक)) नियुक्त कर दिया है। यह नियुक्ति आयोग के गठन के लगभग चार माह बाद की गई है। इसमें अब तक लगभग सभी गवाहों के बयान हो चुके हैं।
आयोग के सचिव एडीजे संजय चतुर्वेदी ने बताया कि अभियोजन उपसंचालक एके बौहरे को आयोग के समक्ष शासन का पक्ष रखने के लिए नियुक्त किया गया है।
तहसीलदार ने दिया आवेदन: तत्कालीन तहसीलदार केडी शर्मा ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष आवेदन दिया है कि उनके ऊपर गलत रूप से जिम्मेदारी रखी जा रही है। उनका ट्रांसफर हादसे के पहले ही हो गया था। हादसे के संबंध में कलेक्टर व एसडीएम ने जो शपथपत्र पेश किए हैं, उस पर वह जिरह करना चाहते हैं।
६ फरवरी को पूरी होगी गवाही: न्यायिक जांच आयोग के समक्ष 6 फरवरी तक गवाही पूरी हो जाएगी। इसके बाद आयोग मेले में जिम्मेदार रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को पक्ष रखने के लिए पत्र जारी करेगा।
रतनगढ़ हादसा