डांस में दिखाया टैलेंट
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
बॉलीवुड सांग पर डांस करते प्रतिभागी, किसी ने बीच-बीच में स्लो मोशन किया, तो किसी ने डांस के दौरान स्टंट भी दिखाए। डांस की यह प्रस्तुति देखने को मिली कला मंदिर रंगमंच पर। बुधवार को ग्वालियर व्यापार मेला में बाल महोत्सव के तहत एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इसमें प्री-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में लगभग 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने बॉलीवुड के गानों के अलावा देशभक्ति और रीमिक्स गीतों पर अपना टैलेंट दिखाया। प्रतिभागियों ने डिस्को दीवाने..., संदेशे आते हैं..., जय हो..., धूम मचाले ... सहित कई बॉलीवुड गीतों पर नृत्य किया। निर्णायक की भूमिका काजल और वासुदेव ने निभाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। दोपहर दो बजे से शुरू हुआ डांस की प्रस्तुति का सिलसिला काफी देर तक चला। इस दौरान लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
आगे यह होंगी प्रतियोगिताएं
बाल महोत्सव में गुरुवार को समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में 31 जनवरी को सामूहिक नृत्य और एक फरवरी को टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतिभागियों को कई विधाओं में परखा जाएगा।
हो..., धूम मचाले ... सहित कई बॉलीवुड गीतों पर नृत्य किया। निर्णायक की भूमिका काजल और वासुदेव ने निभाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। दोपहर दो बजे से शुरू हुआ डांस की प्रस्तुति का सिलसिला काफी देर तक चला। इस दौरान लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
आगे यह होंगी प्रतियोगिताएं
बाल महोत्सव में गुरुवार को समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में 31 जनवरी को सामूहिक नृत्य और एक फरवरी को टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतिभागियों को कई विधाओं में परखा जाएगा।
ड्ढड्डद्य द्वड्डद्धशह्लह्यड्ड1
प्री-जूनियर- पीहू जैन ((प्रथम)), पूर्वी ((द्वितीय))
जूनियर- तान्या भदौरिया- ((प्रथम)), सिमरन- ((द्वितीय)), सुमन- ((तृतीय))
सीनियर- सनी शर्मा ((प्रथम)), साक्षी ((द्वितीय)), संस्कृति दीक्षित ((तृतीय))
ये रहे विजेता
 मेले में आयोजित बाल महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करतीं प्रतिभागी। फोटो: भास्कर