पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 100 नंबर की होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

100 नंबर की होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर. बीएड सत्र 2014-15 में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन होगा। प्रवेश परीक्षा के लिए एक फरवरी से तीन मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। २० अप्रैल को परीक्षा होगी। परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। आवेदन एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होंगे। परीक्षा व्यावसायिक परीक्षा मंडल ((व्यापमं)) कराएगा।

जीवाजी यूनिवर्सिटी से संबद्ध लगभग 90 बीएड कॉलेज हैं। इन सभी में एडमिशन प्रवेश परीक्षा पास करने वाले छात्रों को ही मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश में कहा गया है कि कॉलेज को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से 3 मार्च तक मान्यता प्राप्त करना अनिवार्य है, जबकि 10 मई तक यूनिवर्सिटी से संबद्धता मिलने वाले कॉलेजों में ही बीएड के छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। यदि 10 मई तक यूनिवर्सिटी संबद्धता क्लियर नहीं करती तो संबंधित कॉलेज को सीटें आवंटित नहीं की जाएंगी।

500 रुपए लगेगी फीस: बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य व पिछड़ा वर्ग के छात्रों को 500 रुपए फीस देनी होगी, जबकि आरक्षित वर्ग के छात्रों को 250 रुपए फीस देनी होगी। इसके अतिरिक्त एमपी ऑनलाइन पोर्टल को 70 रुपए शुल्क देना होगा।