पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस दुकानों से जब्त किए 18 एलपीजी सिलेंडर

दस दुकानों से जब्त किए 18 एलपीजी सिलेंडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - खाद्य विभाग की टीम ने लश्कर व हजीरा क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ अभियान चलाया। दो घंटे में दस दुकानों की जांच की गई और 18 सिलेंडर जब्त किए। इनमें 14 घरेलू हैं जबकि चार व्यावसायिक। जिला आपूर्ति नियंत्रक एल मुजाल्दा के मुताबिक जब्त किए गए सिलेंडरों की कीमत लगभग 28 हजार ५०० रुपए है। सभी दुकानदारों के खिलाफ द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस आदेश 2000 के तहत कार्रवाई की गई है।