पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज विकास की बैठक में इंडस्ट्री पर रहेगा फोकस

आज विकास की बैठक में इंडस्ट्री पर रहेगा फोकस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - ग्वालियर
शहर विकास की बैठक में इस बार इंड्रस्ट्रीज पर ज्यादा फोकस रहेगा। ऐसा यशोधरा राजे सिंधिया के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री बनने के कारण होगा। इस बार की बैठक में कुछ पुराने प्रस्ताव अनुपयोगी मानकर हटा दिए गए हैं। बैठक कलेक्टोरेट में गुरुवार को होगी।
विकास बैठक में इस बार तीस बिंदुओं पर चर्चा होनी है। इसको लेकर शहरी विकास अभिकरण ने प्रजेंटेशन तैयार कर लिया है। इससे पहले विकास की समीक्षा 13 दिसंबर 2013 को हुई थी। इसमें एक दो मुद्दों को छोड़कर अन्य सभी ((लगभग 36)) बिंदुओं पर केवल चर्चा ही हुई थी। बैठक को लेकर कलेक्टर पी. नरहरि ने बताया कि इस बार नए औद्योगिक क्षेत्रों पर अधिक चर्चा होनी है। इसमें मोहना में आरक्षित क्षेत्र पर ज्यादा बात होगी।




इन बिंदुओं पर भी होगी चर्चा

> पीडब्ल्यूडी वर्कशॉप सीपी कॉलोनी। > थाटीपुर पुनर्घनत्वीकरण प्रोजेक्ट। > पशु चिकित्सालय की जमीन पर माधव प्लाजा। > साडा क्षेत्र में दफ्तर शिफ्टिंग। > पार्क होटल पुनर्घनत्वीकरण। > टेकनपुर में सिविल एयरपोर्ट। > शहर-गांव की सड़कें व फोरलेन। > चारों दिशाओं में प्रवेश द्वार। > पर्यटक स्थलों का विकास। > लोहिया बाजार की शिफ्टिंग। > गोरखी स्कूल का रिनोवेशन। > कुछ क्षेत्रों में मल्टीलेवल पार्किंग। > सात स्थानों पर बस स्टैंड-पार्किंग। > शहर में 25 ट्रैफिक सिग्नल।