पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों की पूंजी से पेनाल्टी भरने की जांच करें रजिस्ट्रार

किसानों की पूंजी से पेनाल्टी भरने की जांच करें रजिस्ट्रार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - किसानों की जमा पूंजी से पेनाल्टी भरने के खिलाफ हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में दायर जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से इस संबंध में अपना अभ्यावेदन रजिस्ट्रार भोपाल के समक्ष पेश करने को कहा। साथ ही रजिस्ट्रार से दस सप्ताह में इस अभ्यावेदन का निराकरण करने को कहा। याचिकाकर्ता दशरथ सिंह गुर्जर ने याचिका में कहा है कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ग्वालियर पर नाबार्ड ने तीन करोड़ 38 लाख रुपए पेनाल्टी लगाई थी। सहकारी बैंक ने उक्त पेनाल्टी बैंक में जमा किसानों के अंशदान से दी।