पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरई में आएंगी ट्रांसफार्मर यूनिट

बरई में आएंगी ट्रांसफार्मर यूनिट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - बरई में ट्रांसफार्मर यूनिट स्थापित की जाएंगी। इसके लिए उद्योग विभाग ने जमीन चिह्नित कर ली है। यह प्रयास ट्रांसफार्मर प्रोडक्ट्स के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। बरई में इकाइयां स्थापित होने के बाद ट्रांसफार्मर कारोबार तीन गुना तक बढ़ जाएगा।
शहर में वर्तमान में ट्रांसफार्मर उत्पाद बनाने वाली करीब बीस यूनिट हैं। शहर में औद्योगिक क्षेत्र की कमी के कारण इनकी संख्या बढ़ नहीं पा रही है। उत्पाद की डिमांड के अनुसार पूर्ति नहीं हो पाती। इसमें कुछ छोटी यूनिट भी हैं जो अपना कारोबार बढ़ाना चाहती हैं। अभी इन इकाइयों का करीब ५० करोड़ का कारोबार है। नई जगह मिलने के बाद यह तीन गुना तक बढ़ सकता है। भारतीय उद्योग परिसंघ के जोनल चेयरमैन खालिद मोहम्मद के अनुसार, ट्रांसफार्मर प्रोड्क्टस का कारोबार बढ़ाने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।