पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बसंत पंचमी को मेला ग्राउंड पर अचलेश्वर न्यास कराएगा ३२३ विवाह

बसंत पंचमी को मेला ग्राउंड पर अचलेश्वर न्यास कराएगा ३२३ विवाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - ग्वालियर
श्री अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास की ओर से सर्व जातीय विवाह सम्मेलन चार फरवरी बसंत पंचमी को ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में अचलनाथ धाम में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में 232 जोड़ों के विवाह कराए जाएंगे।
न्यास के अध्यक्ष नरेंद्र सिंघल, सचिव संजय सूरी, कार्यकारी न्यासी हरीबाबू शिवहरे ने बुधवार को संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि न्यास 1997 में पहला सर्वजातीय विवाह सम्मेलन आयोजित किया था, जिसमें 108 कन्याओं का विवाह कराया गया। सत्र 2010 में न्यास ने 1251 जोड़ों के विवाह कराए थे। अब तक करीब पांच हजार जोड़ों के विवाह न्यास द्वारा कराए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि विवाह सम्मेलन के लिए भूमिपूजन 31 जनवरी को दोपहर तीन बजे किया जाएगा। इसमें अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, संभागायुक्त केके खरे, नगर निगम के सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम संयोजक सोनू वाजपेयी, सह संयोजक जगदीश सिंघल, पूर्व सचिव राजीव चड्ढा, महेंद्र भदकारिया ने बताया कि वर -वधू को उपहार स्वरूप घर- गृहस्थी का सामान दिया जाएगा।




३१ जनवरी को किया जाएगा सम्मेलन के लिए भूमिपूजन