- Hindi News
- अरविंद की तलाश में भिंड से खाली हाथ लौटी पुलिस
अरविंद की तलाश में भिंड से खाली हाथ लौटी पुलिस
नगर संवाददाता - ग्वालियर
माधौगंज की सिंधी कॉलोनी में सराफा कारोबारी के कारीगर से हुई लूट के मामले में पुलिस गुजरात तक एक आरोपी टाइगर को तलाश कर रही है। इस बीच एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस ने भिंड में दबिश दी लेकिन वह यहां से गायब मिला। एक आरोपी की गिरफ्तार के बाद पुलिस को लगता है कि इस वारदात में चार-पांच लोग शामिल होंगे और एक बदमाश ऐसा भी हो सकता है जो कारीगर और उसके पास रहने वाले जेवरात के बारे में जानकारी रखता हो।
सिंधी कॉलोनी में एक किराए के मकान में शेख अब्दुल अपने दो साथियों के साथ रहता है यहां पर वह सराफा कारोबारी राजेश वर्मा के लिए जेवरात बनाने का काम करता था। सोमवार की रात को इसके कमरे में तीन-चार युवक आए और इन्होंने इसको कट्टा दिखाकर 260 ग्राम सोने के जेवरात लूट लिए । जाते-जाते इन युवकों ने फायर भी किया था। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज करने के बाद एक आरोपी आशु पठान को गिरफ्तार कर लिया था। इसने बताया कि उसे यहां पर उसका दोस्त अरविंद भदौरिया लाया था। अरविंद किसके कहने पर लाया था यह उसे नहीं मालूम लेकिन एक युवक को वे टाइगर कहकर संबोधित कर रहे थे ? इसके बाद पुलिस ने पहले भिंड में अरविंद की तलाश में दबिश दी, यहां पर वह तो नहीं मिला लेकिन उसके कुछ साथियों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी गई। इस बीच पता चला कि टाइगर नाम से तीन लोग ऐसे हैं जिनका अपराधिक रिकॉर्ड है इनमें से एक गुजरात गया है, इस आधार पर घटना के दिन इस टाइगर की उपस्थिति की जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि यह तो उस दिन अहमदाबाद में ही था। इसके बाद दो और टाइगर के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस अब इन दो टाइगरों की तलाश कर रही है। अरविंद या टाइगर के सामने आने के बाद ही पता चलेगा कि कारीगरों के घर का भेदी कौन है।
जानकारी जुटाई जा रही रही है
॥अरविंद की तलाश में भिंड में दबिश दी गई थी अभी वह नहीं मिला है। फिलहाल टाइगर के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।ञ्जञ्ज
संजीव नयन शर्मा, टीआई, माधौगंज
सिंधी कॉलोनी में कारोबारी के कारीगर से लूट का मामला