- Hindi News
- एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के लिए हस्ताक्षर अभियान तीन से
एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के लिए हस्ताक्षर अभियान तीन से
ग्वालियर - एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स हस्ताक्षर अभियान चलाएगा। एसोसिएशन के जिला सचिव नवनिधि पंडराया ने बताया कि तीन फरवरी से मुख्यमंत्री वादा निभाओ अभियान चलाया जाएगा। प्रथम चरण में अधिवक्ताओं के हस्ताक्षर सहित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। इसके बाद घोषणाओं की पोल खोलते हुए आंदोलन चलाया जाएगा।