- Hindi News
- जगन्नाथपुरी यात्रा के फार्म आज से मिलेंगे
जगन्नाथपुरी यात्रा के फार्म आज से मिलेंगे
ग्वालियर - मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 60 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्ग अब जगन्नाथपुरी यात्रा पर जाएंगे। इसके लिए फार्म बांटने की प्रक्रिया गुरुवार 30 जनवरी से चालू होगी। इस यात्रा के लिए फार्म 5 फरवरी तक बांटे जाएंगे, इसमें जिले से 251 बुजुर्ग शामिल होंगे। इस यात्रा के पहले ड्रा में शामिल हुए बुजुर्ग रामेश्वरम यात्रा पर जाएंगे।