- Hindi News
- दूरदर्शन पर दिखेगी ग्रामीण परिवेश की रियल स्टोरी
दूरदर्शन पर दिखेगी ग्रामीण परिवेश की रियल स्टोरी
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
ग्वालियर अंचल के ग्रामीण परिवेश पर आधारित रियल स्टोरी को अब देशभर के लोग देख सकेंगे। दरअसल, दूरदर्शन के डीडी उर्दू पर ‘दिलचस्प कहानियां’ के नाम से नया सीरियल प्रारंभ होने जा रहा है। इस सीरियल का निर्देशन एअनवर खान उरईवी ने किया है, जबकि इसका सहनिर्देशन शहर के मधु नसीम और राकेश पाठक हैं। यह सीरियल प्रत्येक मंगलवार को शाम साढ़े सात बजे से रात आठ बजे तक प्रसारित किया जाएगा। इन कथाओं का संकलन लतीफ झांसवी, पटकथा लेखन फारुख बरेलवी, संगीत विद्युत गोस्वामी और निर्माण मोहम्मद असलम द्वारा मूवी एंड मोर बैनर के तले किया गया है। इसका उद्देश्य अंचल के ग्रामीण परिवेश को छोटे पर्दे पर दिखाना है।
को शाम साढ़े सात बजे से रात आठ बजे तक प्रसारित किया जाएगा। इन कथाओं का संकलन लतीफ झांसवी, पटकथा लेखन फारुख बरेलवी, संगीत विद्युत गोस्वामी और निर्माण मोहम्मद असलम द्वारा मूवी एंड मोर बैनर के तले किया गया है। इसका उद्देश्य अंचल के ग्रामीण परिवेश को छोटे पर्दे पर दिखाना है।
द्दशशस्र ठ्ठद्ग2ह्य
 सीरियल के एक दृश्य में शामिल कलाकार।