पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने से पहले जीवाजी यूनिवर्सिटी को कॉलेजों की संबद्धता क्लियर करनी होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर की यूनिवर्सिटी को निर्देशित किया है कि कॉलेजों को 30 अप्रैल तक हर हाल में संबद्धता प्रदान कर दें। ऐसे कॉलेज जिनकी संबद्धता क्लियर नहीं होती वे ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया के दौर से बाहर हो जाएंगे।
जेयू से लगभग 400 कॉलेज संबद्ध हैं। इन कॉलेजों को संबद्धता जुलाई तक मिल पाती है, जबकि एडमिशन प्रक्रिया मई से शुरू हो जाती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए विभाग ने कहा है कि कॉलेजों की मान्यता के मानकों को परखकर 30 अप्रैल तक संबद्धता प्रदान की जानी चाहिए, ताकि एडमिशन प्रक्रिया में देरी नहीं हो। दरअसल, कॉलेजों में एडमिशन पहले व संबद्धता की प्रक्रिया बाद में पूरी की जाती थी। इसके चलते निरीक्षण के दौरान कॉलेजों में यदि कमियां मिलती भी थीं तो उनकी संबद्धता खत्म नहीं की जाती थी, क्योंकि एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी होती थी।
अब लगेगा जुर्माना: जेयू से दो बार मौका देने के बावजूद अब तक सभी कॉलेजों ने संबद्धता फीस जमा नहीं की। अब ऐसे कॉलेजों को 25 प्रतिशत जुर्माने के साथ फीस जमा करनी होगी। 344 कॉलेजों में से अब तक 306 कॉलेजों ने ही फीस जमा की है।
मूल्यांकन कार्य से इनकार पर होगी कार्रवाई: उच्च शिक्षा विभाग ने कहा है कि ऐसे प्राध्यापक व सहायक प्राध्यापक जो यूनिवर्सिटी की ओर से कराए जाने वाले मूल्यांकन कार्य व प्रश्न पत्र तैयार करने में सहयोग नहीं करते उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.