पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेल्प सेंटर से छात्रों को मिलेगी पूरी हेल्प

हेल्प सेंटर से छात्रों को मिलेगी पूरी हेल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - जीवाजी यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में छात्रों को परीक्षा व रिजल्ट को लेकर इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने छात्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए नए प्रशासनिक भवन में हेल्प सेंटर की स्थापना करने के निर्देश दिए हैं। हेल्प सेंटर पर रोटेशन के तहत प्रतिदिन गोपनीय व परीक्षा विभाग के अधीक्षक बैठेंगे, जो अधीक्षक छात्रों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। कुलपति के निर्देश पर रजिस्ट्रार ने अधीक्षकों की सूची रोटेशन वाइज जारी कर दी है। रजिस्ट्रार प्रो. आनंद मिश्रा ने बताया कि सोमवार से यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हेल्प सेंटर पर सुबह 10:30 से शाम पांच बजे तक अधीक्षकों की ड्यूटी रहेगी।
डिस्प्ले बोर्ड से पता चलेगा कब घोषित होगा रिजल्ट: जेयू के प्रशासनिक भवन के बाहर एक डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा। इस पर रिजल्ट घोषित होने की तारीख, किस कोर्स की परीक्षा कब होगी व परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख लिखी होगी।