पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सच नहीं निकली शिकायत, अब होगी डिटेल जांच

सच नहीं निकली शिकायत, अब होगी डिटेल जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - दस्तावेज पंजीयन के बाद उसमें कांट-छांट की शिकायत सच नहीं निकली। आयुक्त के निर्देश पर अब इस मामले की डिटेल जांच होगी। बुधवार को वरिष्ठ जिला पंजीयक सहित अन्य अधिकारी ने बाड़ा स्थित उप पंजीयक दफ्तर में सील की गई अलमारी को खोला और दस्तावेज देखे। दरअसल संभाग आयुक्त केके खरे के पास कुछ लोग जनसुनवाई में पहुंचे थे। इन्होंने हजीरा क्षेत्र की एक संपत्ति का तीन साल पहले रजिस्टर्ड हुए एक दस्तावेज में कांट-छांट की बात कही थी। इनके मुताबिक एक हजार वर्गफीट प्लाट के बदले आठ लाख का भुगतान चेक से किया गया जबकि बाद में काटकर चेक के स्थान पर नकद भुगतान लिख दिया। जांच टीम ने देखा कि दस्तावेज के साथ विक्रेता के बयान है कि उसने क्रेता चिरोंजी लाल से उक्त राशि प्राप्त कर ली है।