पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामसेवक बने विजेता

रामसेवक बने विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल संवाददाता - ग्वालियर
मुरैना के रामसेवक पहलवान ग्वालियर व्यापार मेले में आयोजित कुश्ती में विजेता बने। उन्होंने ५५ किग्रा के वजन वर्ग में सीहोर के नासिर हुसैन को धूल चटाकर यह उपलब्धि हासिल की। विभिन्न वजन वर्ग में आयोजित कुश्ती में लगभग २०० पहलवानों ने अपने-अपने दांवों का प्रदर्शन किया।
 दिन भर चले कुश्ती के मुकाबलों में रायरू के गोलू शर्मा ने ६० किग्रा में प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। जबकि इसी वजन वर्ग में मुरार के जोगेंद्र द्वितीय और दिग्विजय तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा ७४ किग्रा में श्याम यादव, ६६ किग्रा में मुरार के मनोज गुर्जर और ८४ किग्रा से अधिक वजन वर्ग में जितेंद्र यादव ने बाजी मारी। मेले में एक फरवरी से रा\\\'य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।