डीन ने विभागाध्यक्षों की बैठक ली
ग्वालियर - गजराराजा मेडिकल कॉलेज को पीजी कोर्स के रिनोवेशन के लिए १५० करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। मामले में आगे की रूपरेखा तय करने के लिए डीन डॉ. जीएस पटेल ने विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई। डीन ने विभागाध्यक्षों से कहा कि पीजी कोर्स के रिनोवेशन के लिए उनके विभाग की जो आवश्यकताएं हैं, वह लिखित में दें। विभागाध्यक्षों से जानकारी मिलने के बाद आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।