भाजपा किसान मोर्चा का धरना आज
ग्वालियर - केंद्र सरकार के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा गुरुवार को मुरार बारादरी चौराहे पर धरना देगा। दोपहर 12 बजे से होने वाले धरना आंदोलन में बीज निगम के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उधर, भाजपा भी केंद्र सरकार के खिलाफ एक फरवरी को धरना देगी। इसके तहत ग्वालियर महानगर और भाजपा ग्रामीण जिला इकाई के नेतृत्व में साझा धरना दोपहर 12 बजे से वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि के सामने मैदान में होगा।