तीन को होगा निगम का विशेष सम्मेलन
ग्वालियर - सफाई शुल्क सहित अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी दल के पार्षदों की ओर से बुलाए गए विशेष सम्मेलन में तीन फरवरी को चर्चा की जाएगी। चार फरवरी को नगर निगम के 2014-15 के प्रस्तावित बजट पर चर्चा की जाएगी।
नगर निगम ने शहर की जनता पर सफाई शुल्क लागू किया है। इसमें व्यापारियों को सफाई के एवज में प्रतिमाह 500 रुपए तथा गलियों में रहने वाले भवन स्वामियों को 250 रुपए प्रतिमाह शुल्क देना पड़ेगा। निगम के सफाई शुल्क का सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों ने ऐतराज जताया है। कांग्रेस पार्षद दल ने 17 जनवरी को सभापति को ज्ञापन देकर विशेष सम्मेलन बुलाने की मांग की थी।