पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योगेंद्र सिंह की टीम अगले दौर में

योगेंद्र सिंह की टीम अगले दौर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल संवाददाता - ग्वालियर
जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर खेले जा रहे राजमाता विजयाराजे सिंधिया ग्वालियर प्रीमियर लीग के प्री-क्वालिफायर मुकाबलों में योगेंद्र सिंह की टीम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। वार्ड क्रमांक पांच की इस टीम ने अपने ही वार्ड की संदीप कुमार एकादश को हराया। अंतर वार्ड डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार के मुकाबलों का शुभारंभ खेल मंत्री यशोधराराजे सिंधिया के पुत्र अक्षयराजे ने क्रिकेट खेलने के साथ टीमों से परिचय लेकर किया।
टेनिस बॉल से खेले जा रहे टेन-टेन ओवर के इस टूर्नामेंट में दूसरे दिन भी प्रतिभागी टीमों के बीच अगले दौर में पहुंचने के लिए अ\\\'छी भिड़ंत देखने को मिली। सुबह के सत्र से प्रारंभ हुए इन मुकाबलों का आगाज वार्ड क्रमांक 58 से अमित दुबे की टीम ने सुदीप राव एकादश को हराकर किया। इसके बाद वार्ड क्रमांक 56 से आकाश थापा की टीम ने कपिल यादव की टीम को शिकस्त देकर पहला पड़ाव पार किया।
वहीं वार्ड क्रमांक 14 से भरत जाटव की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कपिल अरोरा की टीम को हराया। टूर्नामेंट के दौरान अतिथि के रूप में उपस्थित अक्षयराजे ने प्रतिभागी टीमों के खिलाडिय़ों से अनुशासन के साथ खेलने के लिए कहा। साथ ही टूर्नामेंट को और भव्य बनाने के लिए खिलाडिय़ों से सुझाव भी मांगे। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति के पदाधिकारियों से मुकाबलों में पारदर्शिता बनाए रखने की बात पर भी ध्यान रखने को कहा। उल्लेखनीय है कि अंतर वार्ड डे-नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के प्री-क्वालिफाइंग मुकाबले जीविवि के पांचों मैदानों पर खेले जा रहे हैं।