- Hindi News
- बहन को गाड़ी पर बैठाने से रोका तो भाई पर हमला
बहन को गाड़ी पर बैठाने से रोका तो भाई पर हमला
ग्वालियर - जनकगंज इलाके के संजय नगर में बहन को जबरिया गाड़ी पर बैठाने से रोकने पर युवकों ने भाई पर ब्लेड से हमला कर मारपीट कर दी। ब्लेड युवक की गर्दन और नाक के नीचे लगा, जिससे वह घायल हो गया। इकरार खान पुत्र अजीज खान ((28)) निवासी कटी घाटी ने बताया कि संजय नगर में उसकी 16 वर्षीय बहन व उसकी सहेली को सलीम खान निवासी संजय नगर जबरिया बाइक पर बैठाने की जिद कर रहा था। बहन ने फौरन सूचना दी जिस पर इकरार ने अपने साले इकबाल के साथ मौके पर पहुंच सलीम व उसके साथियों को रोका। इसी बात पर सलीम ने ब्लेड से उस पर हमला कर मारपीट कर दी और भाग निकला। जनकगंज थाना पुलिस ने इकरार की रिपोर्ट पर सलीम व उसके साथियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा कायम कर लिया है।
जनकगंज थाने में ब्लेड लगने से घायल युवक।