- Hindi News
- छोटे उद्यमियों को मिलेगा आउट स्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड
छोटे उद्यमियों को मिलेगा आउट स्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड
ग्वालियर - फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भोपाल द्वारा प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम, वृहद उद्यमियों को आउट स्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा जाएगा। इस अवार्ड में शामिल होने के लिए उद्यमियों से 10 फरवरी तक नामांकन मांगे गए हैं।
फेडरेशन के मुख्य समन्वयक सुशील कुमार केडिया ने बताया कि प्रदेश में पहली बार छोटे उद्यमियों को मार्च के द्वितीय सप्ताह में भव्य कार्यक्रम के दौरान आउट स्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा जाएगा। फेडरेशन की वेबसाइट पर अवार्ड से संबंधित जानकारी उपलब्ध है। उद्यमी अवार्ड के लिए ऑनलाइन नॉमिनेशन कर सकते हैं। इस अवार्ड के लिए बाराघाटा, तानसेन नगर, महाराजपुरा, बानमोर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
किस क्षेत्र में कितने अवार्ड मिलेंगे: सूक्ष्म 04, मध्यम 06, लघु 06, वृहद 04, एसोसिएशन 01, ट्रेडर्स 01
जूरी करेगी निर्णय: पांच सदस्यीय जूरी नामांकन फार्मों की जांच कर अवार्ड के लिए उद्यमियों का चयन करेगी।