आठ फरवरी से शुरू होगा ड्रीम कैंप
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
शहर की ‘मेक अ डिफरेंस’ संस्था स्नेह धारा और प्री-मैट्रिक होस्टल के गरीब बच्चों के लिए दो दिवसीय ड्रीम कैंप का आयोजन करेगी। आठ फरवरी से शुरू होने वाले दो दिवसीय इस कैंप में बच्चों को कई एक्टिविटी कराई जाएंगी। जीआईसीटीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में होने वाले कैंप में बच्चों को इंग्लिश, कम्प्यूटर सहित अन्य प्रोफेशन कोर्स के बारे में भी बताया जाएगा। साथ ही उन्हें बताया जाएगा कि आज के दौर में वह किस फील्ड में अपना कॅरियर बना सकते हैं। इसमें संस्था के विभिन्न एक्सपर्ट छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया जाएगा।