कार्यक्रमों से निखरती हैं प्रतिभाएं
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
महिला मंडल स्कूल दानाओली में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अन्नपूर्णा भदौरिया थीं। इस अवसर पर छात्रा दिव्या जैन की एकल नृत्य प्रस्तुत को सभी ने सराहा। इस अवसर पर अन्नपूर्णा भौरिया ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से स्टूडेंट्स की प्रतिभाओं में निखार आता है। साथ ही उनमें प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का रुझान भी बढ़ता है। कार्यक्रम का संचालन अरुण कटारे ने किया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य रीता कक्कड़ के अलावा स्टाफ और बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।