गांधी प्रतिमा के नीचे लिख गया गद्दार
ग्वालियर - फूलबाग स्थित गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा के नीचे किसी असामाजिक तत्व ने टाइल्स पर गद्दार लिख दिया। बुधवार शाम फूलबाग पार्क में घूमने गए सुमंत ने फोन पर दैनिक भास्कर को इसकी सूचना दी। इस संबंध में देर रात तक कोई शिकायत पड़ाव थाने में नहीं पहुंची थी। प्रतिमा के नीचे पहले गोडसे फिर नीचे गद्दार सफेद रंग से लिखा गया है।