पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटरव्यू में युवाओं ने दिखाया टैलेंट

इंटरव्यू में युवाओं ने दिखाया टैलेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
‘सर मेरी पढ़ाई अभी जारी है, अगर आपकी कंपनी मुझे मौका देती है तो आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरकर दिखाऊंगा। युवाओं ने कुछ ऐसे ही जवाब इंटरव्यू के दौरान दिए। गुरुवार को जिला रोजगार कार्यालय में जॉब फेयर लगाया गया। इसमें इंदौर की ‘जी4सिक्योर सोल्यूशंस((इंडिया)) प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी के असिस्टेंट लखन सिंह भदौरिया ने युवाओं का इंटरव्यू लिया। एक दिवसीय जॉब फेयर में कंपनी ने 30 से ज्यादा युवाओं का सेलेक्शन किया।
21 दिन की होगी ट्रेनिंग- सेलेक्ट युवाओं को कंपनी 21 दिन की ट्रेनिंग देगी। यह ट्रेनिंग इंदौर में ही दी जाएगी। ट्रेनिंग में भी टेस्ट प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं की स्किल परखी जाएगी। इसके बाद मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पोस्टिंग होगी।