भारत के हम हैं नौजवान...
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
भारत के हम हैं नौजवान... कुछ इन्हीं पंक्तियों के साथ स्टूडेंट्स ने लोगों में देशभक्ति का जोश भरा। अवसर था कला मंदिर रंगमंच पर आयोजित समूह गायन प्रतियोगिता का। मेले में बाल महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित प्रतियोगिता में 15 से 20 ग्रुप ने हिस्सा लिया।
ड्ढड्डद्य द्वड्डद्धशह्लह्यड्ड1
आज ग्रुप डांस
बाल महोत्सव में शुक्रवार को ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए शहर के कई ग्रुप ने एंट्री करवा दी है। इसी क्रम में शनिवार को टैलेंट सर्च प्रतियोगिता होगी। इसके लिए अभी से एंट्री आना शुरू हो गई हैं।
सीनियर- नेशनल एचएस बड़ागांव ((प्रथम)), पब्लिक एचएस मुरार ((द्वितीय))
जूनियर- होली चाइल्ड स्कूल ((प्रथम)), मिशन स्कूल ((द्वितीय))
यह रहे विजेता
 बाल महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिता में समूह गायन की प्रस्तुति देतीं प्रतिभागी। फोटो: भास्कर