पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पसंदीदा वियर के लिए सेल का वेट

पसंदीदा वियर के लिए सेल का वेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
बलवंत नगर निवासी विशाल सिंह ने हाल ही में एक मल्टीनेशनल कंपनी का स्वेटर खरीदा है। इसके लिए विशाल ने लंबे समय से सेल का इंतजार किया और जब कंपनी सेल ऑप्शन शुरू किया, तभी प्रोडक्ट परचेस किया। विशाल की ही तरह कई युवा ऐसे हैं, जो पसंदीदा वियर खरीदने के लिए सेल का इंतजार करते हैं। दरअसल, शहर में पिछले कुछ समय से शॉपिंग का ट्रेंड बदला है। अधिकतर युवा ब्रांडेड कंपनी के वियर खरीदने के लिए सेल का इंतजार करते हैं। इससे उन्हें दो फायदे मिलते हैं। पहला उनके रुपए की बचत होती है और दूसरा वे फैशन से अपडेट रहते हैं। पिछले दो वर्षों में इस तरह का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है।



ह्यद्धशश्चश्चद्बठ्ठद्द ह्लह्म्द्गठ्ठस्र

50 प्रतिशत से ज्यादा कस्टमर

विक्रेताओं की मानें तो 50 प्रतिशत से ज्यादा कस्टमर हैं जो ब्रांडेड कंपनियों की सेल का इंतजार करते हैं और सेल शुरू होते ही अपने पसंदीदा वियर खरीदते हैं, लेकिन कई ऐसे भी हैं जो बिना सेल का इंतजार किए वियर खरीदते हैं। इसके पीछे उनका कहना है कि ऐसा करने से जल्द ही फैशन से अपडेट होना है।



 फैशन से आउट हो चुके वियर का पता कर लें।

 सेल के कपड़ों में कई बार डिफेक्ट निकलता है, इसलिए खरीदारी करते समय ध्यान रखें।

 किन ब्रांडेड कंपनी की सेल है, इसकी जानकारी जरूर जुटा लें।

 सेल में खरीदने से पहले शोरूम में संबंधित प्रोडक्ट की रेट अवश्य चेक कर लें।

 सेल में प्रोडक्ट असली है, इसकी जांच अवश्य करें।



यह रखें सावधानियां



फायदा मिलता है

सेल से खरीदारी करने में ज्यादा ऑप्शन मिलते हैं। इसलिए खरीदारी के ट्रेंड को बदला है। कई वियर ऐसे होते हैं जिन्हें कभी भी पहना जा सकता है।

- दीक्षा शर्मा, इंदिरा नगर

सेल बिना भी खरीदारी

कई बार ड्रेस पसंद आने पर सेल का इंतजार बिना किए ही खरीदारी कर लेते हैं। विंटर वियर के लिए सेल का इंतजार अवश्य करते हैं। 

- अनामिका अग्रवाल, सुरेश नगर



करते हैं सेल का इंतजार

मैं पसंदीदा वियर खरीदने के लिए सेल का इंतजार करता हूं। फैशन भी कई दिनों तक रहता है, साथ ही पॉकेटमनी भी बच जाती है। 

- उदय जादौन, थाटीपुर