- Hindi News
- ! छह लाख पहले जमा करने पर ही बढ़ेगा शिल्प मेला
-!- छह लाख पहले जमा करने पर ही बढ़ेगा शिल्प मेला
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
गांधी शिल्प बाजार के डेट बढ़ाने को लेकर गुरुवार को कुछ भी निर्णय नहीं हो सका। शिल्प मेले को बढ़ाने के लिए प्रशासन को पहले छह लाख रुपए जमा करने होंगे, तभी शिल्प मेला ११ दिन के लिए बढ़ेगा। गुरुवार शाम को मप्र हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम की मैनेजिंग डॉयरेक्टर वीरा राणा ने प्रशासनिक अधिकारियों और विभाग को फैक्स कर दिया। इसमें लिखा है कि अगर यह खर्च स्थानीय प्रशासन वहन करने को तैयार है, तो उन्हें शिल्प बाजार की अवधि बढ़ाने में कोई हर्ज नहीं है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में कुछ भी निर्णय शुक्रवार को बैठक में लिया जाएगा। इससे पहले बुधवार को शिल्प बाजार की 11 दिन अवधि बढ़ाने को लेकर संभागीय कमिश्नर केके खरे ने मप्र हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम की एमडी को पत्र लिखा था। गौरतलब है कि ग्वालियर शिल्प मेला इस बार ११ जनवरी से शुरू होकर ३१ जनवरी को खत्म होना है। खराब मौसम को देखते हुए शिल्पियों ने मेले को बढ़ाने के लिए संभागीय कमिश्नर को ज्ञापन दिया था।
लिखा था। गौरतलब है कि ग्वालियर शिल्प मेला इस बार ११ जनवरी से शुरू होकर ३१ जनवरी को खत्म होना है। खराब मौसम को देखते हुए शिल्पियों ने मेले को बढ़ाने के लिए संभागीय कमिश्नर को ज्ञापन दिया था।
ह्यद्धद्बद्यश्च द्वद्गद्यड्ड
 शिल्प मेले में रखे टेराकोटा के आयटम।