पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में मेन रोड पर नहीं खुलेंगे ऑफिस

शहर में मेन रोड पर नहीं खुलेंगे ऑफिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - ग्वालियर
शहर के प्रमुख मार्गों पर अब ऑफिस नहीं खोले जा सकेंगे। ऐसे मार्गों को जल्द ही चिन्हित किया जाएगा। इतना ही नहीं शहर में कहीं भी बिना पार्किंग व्यवस्था किए ऑफिस नहीं खोले जाएंगे। सवारी वाहन भी बैज वाले ही चलेंगे। साथ ही बिना यूनिफॉर्म वाले ड्राइवर अब ऑटो नहीं चला पाएंगे। वहीं, लक्कडख़ाना व शिंदे की छावनी में सड़क पर चल रहे मैकेनिक सेंटर भी बंद कराए जाएंगे, इनके लिए मैकेनिक नगर बसाया जाएगा। ये प्रस्ताव गुरुवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में स्वीकृत कर लिए गए। बैठक में कलेक्टर पी. नरहरि, एसपी संतोष कुमार सिंह, आरटीओ एमपी सिंह, निगम कमिश्नर विनोद शर्मा, ट्रैफिक डीएसपी अजय त्रिपाठी शामिल थे।