पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ दस्तावेज भी लगेंगे

बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ दस्तावेज भी लगेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - ग्वालियर
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए शनिवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ आवेदकों को स्कैन कराकर दस्तावेज संलग्न करने होंगे। ऐसा न करने पर व्यावसायिक परीक्षा मंडल आवेदन निरस्त कर देगा। फोटो के नीचे के भाग में स्कैन युक्त हस्ताक्षर अटैच किए जाएंगे।
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन पत्र में आवेदक को स्वयं की हस्तलिपि में दो लाइन स्कैन करवाकर संलग्न करनी होंगी। इस प्रकार के हस्तलिपि के नमूने को प्रिंट किया जाएगा, जिसका मिलान संबंधित वीक्षक द्वारा परीक्षा के दौरान आवश्यकता पडऩे पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में आवेदक को जन्मतिथि के प्रमाण के लिए आठवीं, दसवीं अथवा बारहवीं की अंकसूची को स्कैन करवाकर संलग्न करना होगा। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के आवेदकों को स्कैन जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में संलग्न फोटोग्राफ की पांच प्रतियां सुरक्षित रखनी होंगी, यही फोटो काउंसिलिंग के दौरान मांगे जा सकते हैं।