- Hindi News
- हमें हर काम समाज के हित में करना है: जोशी
हमें हर काम समाज के हित में करना है: जोशी
नगर संवाददाता - ग्वालियर
भाजपा कार्यकर्ताओं को हमेशा यह बात ध्यान रखना चाहिए कि हमें हर काम समाज के हित में करना है। हमारे समर्पण का भाव यह होना चाहिए कि पार्टी हमसे जो अपेक्षा रखे, वह कार्य हम पूरी निष्ठा से करें। यह बात भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी ने जिला इकाई की होटल सेल्टर में गुरुवार को आयोजित बैठक में कही। इसमें आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर चर्चा हुई।
श्री जोशी ने कहा कि केंद्र की कांग्रेस गठबंधन सरकार द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार के साथ भेदभाव करने को लेकर एक फरवरी को लक्ष्मीबाई समाधि के सामने दोपहर 12 से 3 बजे तक महानगर एवं ग्रामीण इकाई के कार्यकर्ता धरना देंगे। पांच से दस फरवरी के बीच नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए एक वोट एक नोट कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस दिन आजीवन सहयोग निधि एकत्र की जाएगी। इस अवसर पर वेदप्रकाश शर्मा, महापौर समीक्षा गुप्ता, ध्यानेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह जादौन, रविंद्र सिंह राजपूत सतीश सिंह सिकरवार आदि मौजूद थे।
भाजपा की बैठक में संगठन मंत्री ने कहा, एक फरवरी को केंद्र सरकार के खिलाफ देंगे धरना