- Hindi News
- अपनी सभी चिंताएं ईश्वर को सौंप दो: संतश्री
अपनी सभी चिंताएं ईश्वर को सौंप दो: संतश्री
नगर संवाददाता - ग्वालियर
ईश्वर के नाम का आश्रय लेने से सभी चिंताओं से मुक्ति मिल जाती है। अपनी सर्वस्व चिंता प्रभु को सौंप दो। वे सारे दुख दूर कर देंगे। यह विचार संत स्वामी रामप्रसाद ने गुरुवार को रामद्वारा में प्रवचन के दौरान व्यक्त किए।
संतश्री ने कहा कि भगवत नाम कल्पवृक्ष है, जो हमारी सारी कल्पनाओं की पूर्ति करता है। कल्पवृक्ष के नीचे जाकर अशुभ संकल्प करोगे तो अशुभ होगा, लेकिन भगवत नाम ऐसा कल्पवृक्ष है, जिसके सानिध्य में हमेशा मंगल ही होता है। उन्होंने कहा कि भगवत नाम चिंतामणि भी है। उन्हेंने कहा- पांडवों को विजय इसलिए प्राप्त हुई कि उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के नाम का आश्रय लेकर युद्ध किया। भगवत नाम कामधेनु इसलिए है। जैसे गाय का दूध पुष्टता प्रदान करता है, ऐसे ही भगवत नाम भी हमें मस्ती प्रदान करता है। इस नाम की मस्ती चैतन्य को प्राप्त हुई, मीरा को प्राप्त हुई। विपरीत परिस्थितियों में भी वे आनंदित रहते थे। शुक्रवार को भक्तों के लक्षण विषय पर प्रवचन होंगे।