ब्रह्मोत्सव रजत जयंती महोत्सव आठ से
ग्वालियर - नक्कासा नंबर दो नई सड़क स्थित श्री जानकी बल्लभ मंदिर ट्रस्ट की ओर से पांच दिवसीय ब्रह्मोत्सव रजत जयंती महोत्सव आठ से 12 फरवरी तक जानकी बल्लभ मंदिर में मनाया जाएगा। ट्रस्ट के सचिव भरत झंवर ने बताया कि इस दौरान नागोरिया पीठाधिपति स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में लक्ष्मी, व्यंकटेश कल्याणोत्सव व महालक्ष्मी सहस्त्रनाम अर्चना उत्सव आयोजित किए जाएंगे।