इंजन के पटरी से उतरने की जांच शुरू
ग्वालियर - रेलवे स्टेशन पर बुधवार को पटरी से इंजन उतरने की जांच रेलवे प्रबंधन ने शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पॉइंट में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यह गड़बड़ी मेंटेनेंस के चलते आई थी या अन्य किसी कारण से, इसकी जांच चल रही है। जम्मूतवी से पुणे जाने वाली झेलम एक्सप्रेस का इंजन बुधवार शाम प्लेटफार्म नंबर एक पर फेल हो गया था। शंटिंग इंजन जब फेल हुए झेलम के इंजन को लेकर यार्ड में जा रहा था तब आरआरआई केबिन के सामने इंजन पोइंट नंबर 106 पर पटरी से उतर गया।